आसनसोल नगर निगम में मेयर की अध्यक्षता में हुई बोरो चेयरमैन और एमएमआईसी की बैठक:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय की अध्यक्षता में आज उनके चेंबर में एक जरूरी बैठक की गई जिसमें सभी बोरो चेयरमैन एमएमआईसी और नगर निगम के अधिकारी गण उपस्थित थे इस बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए विधान उपाध्याय ने कहा कि आज सभी बोरो चेयरमैन एमएमआईसी नगर निगम के अधिकारियों के साथ एक बैठक हुई इस बैठक में सैनेटरी विभाग के अधिकारीगण भी उपस्थित थे यहां पर आने वाले बारिश के मौसम को देखते हुए नगर निगम क्षेत्र के जिन इलाकों से साफ-सफाई को लेकर शिकायतें आ रही हैं उस पर चर्चा हुई और कैसे इन क्षेत्रों की नियमित साफ-सफाई की जाए उस पर चर्चा हुई इसके साथ ही जिन अवैध दुकानदारों को कुछ दिनों पहले आसनसोल नगर निगम द्वारा हटाया गया था उस मुद्दे पर भी प्रकाश डालते हुए मेयर ने कहा कि जिन दुकानदारों को हटाया गया था उनको बहुत जल्द अन्य जगह पर दुकाने दी जाएंगी और जब तक उनको अन्य जगह पर दुकान नहीं दी जाती अतिक्रमण हटाने का अगला चरण शुरू नहीं होगा












