काजी नजरुल इस्लाम की जयंती पर कल आसनसोल नगर निगम की तरफ से होंगे विभिन्न कार्यक्रम:
1 min read
आसनसोल :बांग्ला कैलेंडर के अनुसार कल विद्रोही कवि काजी नजरुल इस्लाम की जयंती है हर साल आसनसोल नगर निगम की तरफ से विद्रोही कवि काजी नज़रुल इस्लाम की जयंती को पूरे सम्मान के साथ मनाया जाता है इस साल भी उनकी जयंती पर आसनसोल नगर निगम की तरफ से विभिन्न कार्यक्रम होंगे इस बारे में हमने आसनसोल नगर निगम के संस्कृति विभाग के एमएमआईसी गुरदास चटर्जी से बात की उन्होंने कहा कि कल काजी नजरुल इस्लाम की जयंती है उनका जन्म यहीं चुरुलिया में हुआ था उनका बचपन काफी कठिनाइयों में बीता लेकिन जैसे आग में तप कर कुंदन बनता है ठीक उसी तरह बचपन की कठिनाइयों के बाद काजी नजरुल इस्लाम का व्यक्तित्व निखर कर आया और साहित्य जगत के वह एक नक्षत्र बन गए उनकी कविताओं में उनकी लेखनी में वह जोर था कि अंग्रेज उनसे खौफ खाते थे इसके अलावा भी उन्होंने विभिन्न प्रकार के साहित्यिक रचनाएं रचीं इस महान विभूति को याद करते हुए कल आसनसोल नगर निगम की तरफ से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है सबसे पहले सुबह आसनसोल के पुराने रामकृष्ण मिशन स्कूल के सामने काजी नज़रुल इस्लाम की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा इसके उपरांत शाम 5:00 बजे से रविंद्र भवन में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे जिनमें आसनसोल के कलाकार हिस्सा लेंगे यहां एक डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई जाएगी जिसमें काजी नज़रुल इस्लाम के जीवन को रेखांकित किया जाएगा इसके साथ ही एक नाटक का भी मंचन होगा वहीं यहां के कलाकार काजी नज़रुल इस्लाम द्वारा रचित गीतों की प्रस्तुति देंगे उन्होंने सभी शिल्पांचल वासियों से कल के इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने का आह्वान किया और इस महान व्यक्ति को श्रद्धा सुमन अर्पित करने की अपील की












