आसनसोल साउथ थाना की तरफ से हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन:
1 min read

आसनसोल :गर्मी के मौसम में रक्त की कमी को देखते हुए आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से उत्सर्ग नाम से एक अभियान चलाया जा रहा है इसके तहत आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत जितने भी थाना फांड़ि हैं वहां पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है इसी क्रम में आज आसनसोल के जीटी रोड के किनारे नगर निगम के रक्तदान करने के उद्देश्य से बनाए गए भवन में आसनसोल साउथ थाना की तरफ से एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया इस मौके पर यहां पुलिस तथा ट्रैफिक विभाग के कर्मियों के साथ-साथ आम जनता ने भी स्वेच्छा से रक्तदान किया तकरीबन 60 यूनिट रक्त का लक्ष्य रखा गया था। इस मौके पर यहां आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के तीन एसीपी साउथ थाना प्रभारी कौशिक कुंडू सेकंड ऑफिसर हेमंत दत्ता आसनसोल साउथ ट्रेफिक गार्ड प्रभारी चिन्मय मंडल रक्तदान आंदोलन के अगुआ प्रवीर धर समाजसेवी फिरोज खान एफके प्रदीप प्रसाद बिलाल खान पार्षद तरुण चक्रवर्ती उदय राय आसनसोल जिला अस्पताल ब्लड बैंक के प्रभारी संजीव चटर्जी आदि उपस्थित थे । इस मौके पर उपस्थित सभी अतिथियों ने आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि कानून व्यवस्था को बनाए रखने के साथ-साथ जिस तरह से पुलिस रक्तदान जैसे सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रही है उसके लिए पुलिस की जितनी तारीफ की जाए कम है












