रेलपार के कुरैशी मोहल्ला निवासी 15 वर्षीय बालक के लापता होने से इलाके में सनसनी:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम की पार्षद फनसबी आलिया तथा उनके वार्ड के कई लोग 15 वर्षीय रहमत अंसारी की गुमशुदगी को लेकर कल रात जहांगीरी मोहल्ला फांड़ि पहुंचे इस बारे में पार्षद ने बताया कि कुरैशी मोहल्ला का रहने वाला रहमत अंसारी सोमवार से लापता है उन्होंने बताया कि 15 वर्षीय किशोर बक्से की एक दुकान में काम करता था स्थानीय लोगों ने उन्हें बताया कि बब्बन नाम का कोई स्थानीय युवक उसकी तलाश में वह जिस दुकान में काम करता था वहां गया था और ऐसा आरोप है कि रहमत के लापता होने में बब्बन का हाथ है । रहमत अंसारी के लापता होने से उसके परिवार के साथ-साथ इलाके के लोग भी काफी परेशान हैं रहमत अंसारी की मां तथा अन्य परिवार वालों ने पुलिस अधिकारियों से गुहार लगाई कि जल्द से जल्द वह उनके बेटे की तलाश करें पुलिस ने भी फॉरेन कार्रवाई करते हुए एफ आई आर दर्ज की और रहमत अंसारी की तलाश में जुट गई रहमत अंसारी की मां ने बताया कि पुलिस ने उन्हें आश्वासन दिया है कि बहुत जल्द उनका बेटा उनके पास होगा उनकी मां ने बताया कि पुलिस के इस आश्वासन से उन्हें काफी हौसला मिला है और उनको पूरी उम्मीद है कि उनका बेटा जल्द से जल्द मिल जाएगा












