घर के लोगों की मौजूदगी में आसनसोल में चोरों ने दिया चोरी की घटना को अंजाम:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल दक्षिण थाना अन्तर्गत फतेहपुर एरिया ऑफिस के पास रहने वाली उखड़ा पीएचई विभाग की एक महिला अधिकारी चूमकी दास के घर को देर रात चोरों ने अपना निशाना बनाया। नीले रंग की एक स्कूटी पर सवार तीन चोरों ने महिला अधिकारी के घर का मुख्य दरवाजा तोड़ दिया। उस समय महिला अधिकारी का पूरा परिवार अपने घर के एक रूम मे लगे एसी में सो रहा था, इस दौरान चोरों ने घर का दूसरा दरवाजा तोड़ा और घर के अंदर घुस गये। जिसके बाद चोरों ने कमरे में रखे अलमारी का लॉक तोड़ा तभी महिला अधिकारी की नींद खुल गई और वह अपने रूम से बाहर निकली तो जैसे देखा कि तीनो चोर सोना उठाकर भागने लगे, महिला ने अपनी जान पर खेलकर तीनो चोरों को पकड़ने का प्रयास किया पर चोरों ने महिला को धक्का देकर भागने लगे, उसी बिच महिला के पति भी रूम से बाहर निकले उन्होने भी चोरों को पकड़ने की कोसिस की पर चोर भागने मे सफल हो गए, पर भागते -भागते वह स्कूटी चोर पकड़े जाने के डर से छोड़कर भाग गए । मामले की शिकायत पुलिस को की गई पुलिस मामले की जांच में जुट गई है ।













