आसनसोल दक्षिण की विधायक पहुंची चुरुलिया विद्रोही कवि काजी नजरुल इस्लाम की जयंती पर दी श्रद्धांजलि:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल विद्रोही कवि काजी नजरुल इस्लाम की जयंती के अवसर पर आज आसनसोल दक्षिण के विधायक अग्निमित्रा पाल कवि को श्रद्धांजलि अर्पित करने चुरुलिया पहुंची इस मौके पर उन्होंने कवि को श्रद्धा सुमन अर्पित किया आपको बता दें कि चुरुलिया में कवि काजी नज़रुल इस्लाम की जयंती के अवसर पर भव्य मेले का आयोजन किया जाता है इस साल भी 26 तारीख से मेले का आयोजन किया गया है लेकिन इस मेले को लेकर स्थानीय महिलाओं और युवतियों में भय का माहौल भी है इनका कहना है कि शाम या रात को इस मेले में जाना वह सुरक्षित महसूस नहीं करती इसे लेकर विधायक ने पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की और मेले में आने वाली महिलाओं और युवतियों को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की इनका कहना है कि आज आसनसोल शिल्पांचल में कानून व्यवस्था की स्थिति इतनी भयावह हो चुकी है कि महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं है इसलिए उन्होंने पुलिस अधिकारियों से खासतौर पर मांग की कि जो भी महिलाएं या युवतियां मेले में आएंगे उनको सुरक्षा उपलब्ध कराना होगा












