आसनसोल जिला अस्पताल को मिला नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड का सर्टिफिकेट:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल जिला अस्पताल के सुपरिटेंडेंट डॉ निखिल चंद्र दास ने आज एक संवाददाता सम्मेलन किया इस संवाददाता सम्मेलन के दौरान उन्होंने आसनसोल जिला अस्पताल की एक नई उपलब्धि के बारे में पत्रकारों को जानकारी दी उन्होंने कहा कि 23 मार्च से 25 मार्च तक नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड के अधिकारी आए थे और उन्होंने अस्पताल के मुलभुत ढांचे का जायजा लिया 3 दिनों के सघन जांच के बाद नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस सेंटर के अधिकारियों ने यह पाया कि आसनसोल जिला अस्पताल में जो मूलभूत सुविधाएं हैं वह काफी अच्छी हैं और नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड के अनुरूप है उन्होंने कहा कि इस अस्पताल को 92% अंक प्राप्त हुए हैं यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है क्योंकि यह केंद्रीय स्तर से सर्टिफिकेट प्रदान किया गया है उन्होंने इसका श्रेय आसनसोल जिला अस्पताल के सभी कर्मचारियों को चिकित्सकों को दिया उन्होंने कहा कि यह सभी के संयुक्त प्रयास से संभव हुआ है डॉक्टर दास ने बताया कि अब आसनसोल जिला अस्पताल के अधिकारियों के सामने चुनौती इस बात की है कि उनको यह जो स्वीकृति मिली है उसे बरकरार रखना होगा












