आसनसोल नगर निगम के कमिश्नर राहुल मजूमदार को दी गई विदाई:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के कमिश्नर राहुल मजूमदार का कुछ दिनों पहले कोलकाता में तबादला हो गया था आज उनको आधिकारिक रूप से नगर निगम में विदाई दी गई इस मौके पर नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय डिप्टी मेयर अभिजीत घटक सभी एम एम आई सी बोरो चेयरमैन आदि उपस्थित थे मेयर विधान उपाध्याय ने कहा कि यह बुरा लग रहा है कि राहुल मजूमदार हम सब को छोड़कर जा रहे हैं लेकिन यह खुशी की बात है कि वह एक उच्च पद पर जा रहे हैं और उन्होंने आशा जताई कि आने वाले समय में वह और ऊंचे पदों पर आसीन होंगे वहीं राहुल मजूमदार ने कहा कि उन्होंने यहां आकर काफी कुछ सीखा है और हमेशा सच का साथ देने की कोशिश की है और यहां पर जो टीम उनको मिली थी उस टीम के साथ काम करते हो काफी अच्छा लगा और आसनसोल को वह हमेशा याद रखेंगे












