आसनसोल नार्थ थाना तथा आसनसोल नार्थ ट्रैफिक गार्ड की तरफ से हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन:
1 min read
आसनसोल :इन दिनों आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा उत्सर्ग नामक एक कार्यक्रम किया जा रहा है। विभिन्न थाना फांड़ि की तरफ से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है । आज आसनसोल उत्तर थाना तथा आसनसोल नार्थ ट्रैफिक गार्ड द्वारा संयुक्त रूप से एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । आसनसोल के कल्ला मोड़ पर आयोजित इस रक्तदान शिविर में डिप्टी मेयर अभिजीत घटक प्रवीर बिलाल खान धर तथा आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के तमाम आला अफसर उपस्थित थे। इस बारे में एसीपी ट्रैफिक आनंद राय ने कहा कि गर्मी के मौसम में रक्त की कमी हो जाती है इसे देखते हुए आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के विभिन्न विभागों की तरफ से इस तरह के आयोजन किए जा रहे हैं । ट्रैफिक विभाग तथा थाना फांड़ि सहित पुलिस के सभी विभागों की तरफ से इस तरह के रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है उन्होंने कहा कि रक्त बनाया नहीं जा सकता इंसान ही इंसान को रक्त देकर उसकी जिंदगी बचा सकता है इसलिए रक्तदान को महान दान कहा गया है वही डिप्टी मेयर अभिजीत घटक ने भी इस प्रयास की सराहना की और कहा कि रक्तदान से पर महान दान नहीं होता इसलिए इस तरह के आयोजनों की काफी आवश्यकता है विशेषकर इस मौसम में क्योंकि गर्मी के मौसम में रक्त की भारी कमी हो जाती हैं ।













