shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

प्रख्यात समाजसेवी कृष्णा प्रसाद ने किया संवाददाता सम्मेलन:

1 min read

आसनसोल :आसनसोल के प्रख्यात समाजसेवी कृष्णा प्रसाद ने आज अपने आवासीय कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन किया उन्होंने बताया कि आगामी 4 जून को एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा इसके साथ ही नेत्र और स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाए जाएंगे साथ ही 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में 75% या उससे ज्यादा अंको से पास करने वाले मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा उन्होंने कहा कि यह एक ऐतिहासिक कार्यक्रम होने जा रहा है जिसमें तकरीबन 500 यूनिट रक्त संग्रह करने की आशा है उन्होंने कहा कि अभी से रक्त दाताओं के फोन उनके पास आ रहे हैं इनमें महिलाओं के भी काफी फोन आ रहे हैं जो रक्तदान करने के लिए इच्छुक हैं उन्होंने कहा कि इसके साथ ही मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा और जो जरूरतमंद विद्यार्थी हैं जो आर्थिक तंगी के कारण अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पा रहे हैं उनकी भी मदद की जाएगी । उनका कहना था कि करीब 500 से ज्यादा मेधावी विद्यार्थियों को उस दिन सम्मानित किया जाएगा इसके साथ ही उन्होंने बताया कि बहुत जल्द आसनसोल में बाबा बागेश्वर धाम का भव्य मंदिर का निर्माण किया जाएगा इसके साथ ही उन्होंने पश्चिम बंगाल सहित आसनसोल और पश्चिम बर्धमान की स्थिति पर भी चिंता जताते हुए कुछ बातों की तरफ प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की उन्होंने मीडिया रिपोर्ट के हवाले से बताया कि बीते कुछ महीनों में जिस तरह से क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक के बाद एक हत्या की गई है वह चिंताजनक है पुलिस ने भी इस दिशा में कोई पहल नहीं की है कृष्णा प्रसाद ने कहा की मीडिया में यह बात आई है इससे साफ जाहिर होता है कि परिस्थिति कितनी भयानक है उन्होंने कहा कि जिस तरह से एक के बाद एक भाजपा कार्यकर्ताओं और व्यापारियों की हत्या की गई है उससे यह साफ जाहिर होता है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था की स्थिति कितनी खराब हो चुकी है उन्होंने कहा कि वह यह सारी बातें इसलिए कह रहे हैं क्योंकि वह एक सच्चे नागरिक है जो अपने वतन से और इस क्षेत्र से प्यार करते हैं उन्होंने कहा कि जब कोरोना हुआ था और लॉकडाउन लगाया गया था तब उन्होंने खुद हजारों की तादाद में जरूरतमंद लोगों को भोजन सामग्री और जरूरत के अन्य सामग्रियां बांटी थी उस वक्त आसनसोल के सांसद बाबुल सुप्रियो को भी देखा नहीं जा रहा था वह भी यहां नहीं आ रहे थे लेकिन उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बगैर लोगों की सेवा की और आज भी जो यह सारी बातें कह रहे हैं वह सिर्फ इसलिए क्योंकि वह चाहते हैं कि आसनसोल सिलपंचल अपराध मुक्त हो और यहां के निवासी अच्छी तरह से अपनी जिंदगी बसर कर सकें वहीं उन्होंने वर्तमान आसनसोल सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के बारे में भी कहा कि वह सम्मानीय व्यक्ति हैं लेकिन यह भी सच्चाई है कि वह एक सांसद के तौर पर उतना समय नहीं दे रहे हैं या उतना कार्य नहीं कर पा रहे हैं जितना कि एक सांसद को करना चाहिए उन्होंने इस क्षेत्र में कानून व्यवस्था की बिगड़ती हालत की तरफ राज्य के कानून मंत्री मलय घटक का भी ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की और कहा कि उनको भी इस तरफ ध्यान देने की आवश्यकता है वहीं उन्होंने टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी का नाम लिए बिना कहा कि वह जब इस क्षेत्र के दौरे पर आए थे तो उनको भी इन सारे हत्याओं के पीड़ितों की सुध लेनी चाहिए थी लेकिन उन्होंने नहीं लिया उन्होंने साफ कहा कि एक समाजसेवी के तौर पर वह इन लोगों के साथ हैं और इन हत्याओं के पीड़ित परिवारों को इंसाफ दिलाने के लिए वह जरूरत पड़ी तो सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे इतना ही नहीं उन्होंने खुद राज्य के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से भी शिल्पांचल की बिगड़ती हालत की तरफ ध्यान देने का अनुरोध किया कृष्णा प्रसाद ने सत्ता पक्ष के नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों से अनुरोध किया कि वह कानून व्यवस्था की बिगड़ती हालत की तरफ ध्यान दें और इसे सुधारने का प्रयास करें क्योंकि प्रशासन की जिम्मेदारी है कि किसी भी क्षेत्र में कानून व्यवस्था की स्थिति ठीक रहे वहीं पश्चिम बंगाल में और खासकर पश्चिम बर्दवान जिले में रोजगार की अवस्था पर भी कृष्णा प्रसाद ने चिंता जताई और कहा कि रोजगार उपलब्ध कराने के नाम पर सिर्फ उद्घाटन किए जा रहे हैं लेकिन धरातल पर कोई सार्थक काम नहीं हो रहा उन्होंने कहा कि क्योंकि इस क्षेत्र में रोजगार का अभाव है इसलिए अपराध बढ़ रहे हैं चाहे वह कोयला बालू तस्करी हो या बर्नपुर में अपराध हो यह सभी इसलिए हो रहे हैं क्योंकि इस क्षेत्र में रोजगार का अभाव है उन्होंने आशंका जताई कि जो आपराधिक काम हो रहे हैं उनसे जो पैसे आ रहे हैं उनका दुरुपयोग आने वाले पंचायत और लोकसभा चुनाव में किया जाएगा पुराने साफ आरोप लगाया कि आज इस्पात नगरी बरनपुर में जो भी अपराध हो रहे हैं उसके पीछे बेरोजगारी ही मुख्य कारण है और उन्होंने कहा कि वह इस बात की शिकायत गृहमंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री दफ्तर को करेंगे कृष्णा प्रसाद ने साफ कहा कि इस क्षेत्र में जो भी अपराध हो रहे हैं राज्य के कानून मंत्री और आसनसोल के सांसद को उनका जवाब देना होगा उन्होंने इस बात पर हैरानी जताई कि इतने सारे अपराध हो रहे हैं लेकिन जांच मैं कोई निष्कर्ष किसी एक मामले में भी क्यों नहीं निकल रहा उन्होंने कहा कि कुछ दिनों पहले आसनसोल अदालत में आग लगी थी उन्होंने आशंका जताई कि कहीं यह आग जानबूझकर तो नहीं लगाई गई थी ताकि सबूतों को खत्म किया जा सके उन्होंने कहा कि वह एक समाजसेवी है और लोगों की सेवा करना चाहते हैं लेकिन कहीं ना कहीं उनको भी एक मंच की जरूरत है जिससे कि वह और बड़े पैमाने पर अपना यह काम कर सकें अगर भाजपा उनको आने वाले लोकसभा चुनाव में आसनसोल से सांसद का टिकट देती है तो वह जरूर चुनाव लड़ेंगे क्योंकि वह हमेशा से ही भाजपा में थे और भविष्य में भी रहेंगे उन्होंने इस बात को साफ किया कि उन्होंने कभी भी तृणमूल कांग्रेस का दामन नहीं थामा था वह कभी तृणमूल कांग्रेस में शामिल नहीं हुए थे हालांकि उनके पास प्रस्ताव जरूर आए थे इस बात पर भी नाराजगी जताई की एक समय उनको परेशान करने के लिए उनके घर में सीआईडी की रेड भी डलवाई गई थी उन्होंने कहा कि जो चोर है उनके घर में कोई कार्यवाही नहीं होती लेकिन वह जिन्होंने कभी गैरकानूनी काम नहीं किया उनको सिर्फ परेशान करने के लिए उनके घर में सी आई डी की रेड डलवाई गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page