shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

दुर्गापुर की बेटी सीमा दत्ता चटर्जी ने एकबार फिर लहराया देश का परचम:

1 min read

सनसिटी :पश्चिम बर्दवान के दुर्गापुर की बेटी सीमा दत्ता चटर्जी ने एक बार फिर विश्व पटल पर भारत और इस जिले का नाम रौशन किया है। दक्षिण अफ्रीका के सनसिटी मैं वर्ल्ड बेंच प्रेस चैंपियनशिप में सीमा दत्ता चटर्जी ने कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। आपको बता दें कि इस प्रतियोगिता में 50 देशों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था और इसमें दुर्गापुर की बेटी ने कांस्य पदक जीतने में सफलता पाई ।

इस शानदार प्रदर्शन के बाद स्वाभाविक रूप से सीमा दत्ता चटर्जी काफी खुश हैं उन्होंने हमें बताया कि विश्व पटल पर इस तरह के प्रदर्शन से वह काफी खुश हैं उन्होंने बताया कि 3 दिनों का सफर तय कर भारत से साउथ अफ्रीका आना और माइनस टेंपरेचर में प्रतियोगिता में हिस्सा लेना काफी मुश्किल था एक भारतीय के लिए इस तरह के तापमान में खेलना काफी मुश्किल है क्योंकि भारतीय खिलाड़ियों का शरीर इस तरह के तापमान के लिए तैयार नहीं रहता लेकिन सभी भारतवासियों और खासकर पश्चिम बर्दवान जिले के सभी निवासियों के समर्थन से उन्होंने सारी प्रतिकूलताओं पर जीत हासिल की और कांस्य पदक हासिल किया ।

उन्होंने बताया कि विश्व के सर्वश्रेष्ठ पावरलिफ्टर के बीच इस तरह का प्रदर्शन निस्संदेह एक भारतीय होने के नाते उन्हें गौरवान्वित करता है उन्होंने बताया कि आज क्लासिक बेंच प्रेस चैंपियनशिप हुआ और इक्विप्ड चैंपियनशिप 25 तारीख को होगी । उन्होंने सभी भारतवासियों से उनको इसी तरह समर्थन देते रहने का अनुरोध किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page