समाजसेवी कृष्णा प्रसाद के तत्वावधान में 4 जून को होगा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के प्रख्यात समाजसेवी कृष्णा प्रसाद ने आसनसोल के कल्ला इलाके में स्थित अपने आवास के निकट एक संवाददाता सम्मेलन किया यहां उन्होंने कुछ बहुत बड़ी घोषणाएं की उन्होंने कहा कि आगामी 4 जून को उनके तत्वावधान में एक विशाल रक्तदान शिविर नेत्र स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन होने जा रहा है उन्होंने बताया कि इस रक्तदान शिविर में उनका लक्ष्य है कि 500 यूनिट रक्त संग्रह किया जा सके जो रक्त बांकुड़ा आसनसोल दुर्गापुर आदि इलाकों के ब्लड बैंक में भेजा जाएगा जिससे बड़ी संख्या में लोगों को राहत मिल सके उन्होंने कहा कि इसके लिए अभी से रक्त दाताओं में खासा उत्साह है और अब तक तकरीबन डेढ़ सौ महिलाओं ने रक्तदान करने की इच्छा प्रकट की है उनका कहना है कि जिस तरह से महिलाओं की भागीदारी दिख रही है उससे उनको पूरा विश्वास है कि ईश्वर की कृपा से उनका लक्ष्य जरूर पूरा होगा वहीं उन्होंने कहा कि इस मौके पर निशुल्क नेत्र और स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाए जाएंगे जहां विशेषज्ञ लोगों की आंखों और स्वास्थ्य की जांच करेंगे कृष्णा प्रसाद ने बताया कि यह शिविर 4 जून को सुबह 9 बजे से शुरू होगा इसके बाद शाम को जागरण का कार्यक्रम रखा गया है जहां इस्कॉन से आए गणमान्य लोग जाप करेंगे उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के दौरान तकरीबन 800 विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने इस साल की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में 75% से ज्यादा अंक लाए हैं कृष्णा प्रसाद ने संवाददाता सम्मेलन के जरिए सिर्फ आसनसोल ही नहीं दक्षिण बंगाल के लोगों से आग्रह किया कि वह इस भव्य आयोजन का हिस्सा बनने 4 जून को अवश्य पधारें उन्होंने बताया कि वह चाहते हैं कि शिल्पांचल में कुछ ऐसे कार्य हो जिससे इस क्षेत्र का डंका पूरे हिंदुस्तान में बजे उन्होंने कहा कि बहुत जल्द पांडवेश्वर में एक मंदिर का निर्माण होगा 29 मई को उस मंदिर का उद्घाटन होगा इसके साथ ही उन्होंने बताया की आसनसोल में बागेश्वर धाम मंदिर की स्थापना की जाएगी और धीरेंद्र शास्त्री महाराज भी आसनसोल में पधारेंगे उनकी इच्छा है कि वह एक बार वीरेंद्र शास्त्री महाराज के चरणों से इस शिल्पांचल की भूमि को पवित्र करें उन्होंने बताया कि 5 दिन का भव्य कार्यक्रम होगा जिसमें श्रीमद् भागवत कथा राम कथा जैसे धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन होगा जिसमें 10 हजार स्वेच्छा सेवक अपनी सेवा प्रदान करेंगे जिनमें 4 हजार महिलाएं और 6 हजार पुरुष स्वेच्छा सेवक होंगे उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में 15 लाख लोगों के जुटने की संभावना है इसके साथ ही उन्होंने कहा कि शिक्षा स्वास्थ्य खेलकूद रोजगार आदि क्षेत्रों में भी वह समाज के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करना चाहते हैं उन्होंने बताया कि बहुत जल्द आसनसोल में एक बहुत बड़ा स्टेडियम बनेगा और आसनसोल सहित इस पूरे क्षेत्र में खेलकूद में जो प्रतिभाएं हैं उन प्रतिभाओं को आगे लाने का प्रयास किया जाएगा और उनको हर संभव सुविधा निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी ताकि आगे चलकर अपने क्षेत्र के साथ साथ पूरे देश का नाम रौशन कर सकें इसके साथ ही इस जिले के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए भी उन्होंने कुछ परियोजना को बहुत जल्द अमलीजामा पहनाने की बात कही












