बाराबनी थाने की बड़ी कामयाबी:
1 min read
बाराबनी :लगभग 30 मोबाइलों को आज बाराबनी थाना की पुलिस द्वारा मोबाइलों के मालिकों को सौंप दिया गया
इनमें डोमोहानी बाजार सुल्तान पारा के एक व्यक्ति का मोबाइल दोमहानी से गायब हो गया था । मोबाइल गोवा में किसी के पास था । वहां के लोगों से संपर्क किया गया और बाराबनी थाना पुलिस ने गोवा से मोबाइल फोन बरामद किया.
आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के सहायक पुलिस आयुक्त प्रतीक रॉय ने ये मोबाइल फोन उनके मालिकों को सौंपे। इस
मौके पर बाराबनी थाना प्रभारी मनोरंजन मंडल मौजूद रहे। इनके अलावा
द्वितीय अधिकारी स्नेहाशीष राय
एएसआई चंदन चक्रवर्ती भी मौजूद थे। मोबाइल पाकर उनके असली मालिक खुश हो गए












