आसनसोल में खुल गई दिशा आई हॉस्पिटल की शाखा:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल उत्तर के विधायक राज्य के कानून तथा श्रम मंत्री मलय घटक तथा आसनसोल रामकृष्ण मिशन के महाराज स्वामी सौमात्मानंद जी महाराज ने आज आसनसोल के जीटी रोड के किनारे भगत सिंह मोड़ पर दिशा आई हॉस्पिटल का उद्घाटन हुआ यह दिशा आई हॉस्पिटल की 18वीं शाखा है । इनके अलावा आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी डिप्टी मेयर अभिजीत घटक एमएमआईसी गुरदास चटर्जी इंद्रानी मिश्रा पार्षद दीपा चक्रवर्ती सहित तमाम गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे इसके अलावा दिशा आई हॉस्पिटल के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर डॉक्टर देवाशीष भट्टाचार्य भी मौजूद थे उन्होंने बताया कि आसनसोल में दिशा आई हॉस्पिटल के शाखा 10000 वर्ग फीट की है यहां एक ऑपरेशन थिएटर ओपीडी क्लीनिक की सुविधा है उन्होंने कहा कि बहुत जल्द यहां पर मूलभूत ढांचे को और बेहतर किया जाएगा ताकि फिलहाल रेटीना और कॉर्निया के जो ऑपरेशन यहां पर नहीं होंगे उनको भी यही किया जा सके उन्होंने बताया कि अभी के लिए ऑपरेशन के मरीजों को कोलकाता दुर्गापुर और बैरकपुर भेजा जाएगा उन्होंने बताया कि आसनसोल की यह शाखा सुबह 8:00 बजे से लेकर शाम 6:00 बजे तक सोमवार से शनिवार तक खुली रहेगी वही मंत्री मलय घटक ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में राज्य में चहुंमुखी विकास हुआ है स्वास्थ्य क्षेत्र में भी अभूतपूर्व विकास हुआ है अनुमंडलीय अस्पताल को जिला अस्पताल बनाया गया है इसके अलावा कई निजी अस्पताल भी यहां पर खुल गए हैं उन्होंने कहा कि आसनसोल में एक मेडिकल कॉलेज की भी स्थापना करने को लेकर कोशिश की जा रही है












