समाजसेवी कृष्णा प्रसाद के तत्वावधान में आज 12वें दिन भी लोगों को पिलाया गया ठंडा शरबत:
1 min read

आसनसोल :बीते 12 दिनों से आसनसोल के कल्ला इलाके में बायपास मोड़ पर प्रख्यात समाजसेवी कृष्णा प्रसाद की तरफ से प्रचंड गर्मी को देखते हुए राहगीरों को ठंडा शरबत पिलाया जा रहा है। आज भी कल्ला बायपास मोड़ इलाके में राहगीरों को ठंडा शरबत पिलाया गया। अब तक 12 दिनों में कई हजार लोगों को ठंडा शरबत पिलाया जा चुका है। समाजसेवी कृष्णा प्रसाद के अनुसार मानव सेवा ही देवताओं को पूजने का सबसे बड़ा उपाए है। अगर नर नारायण की सेवा की जाए तो नारायण स्वयं प्रसन्न होते हैं। इसी चीज को मद्देनजर रखते हुए वह हर तरीके से लोगों की सेवा करते हैं चाहे वह लॉकडाउन में लोगों को राशन देना हो या आर्थिक तंगी से जूझ रहे लोगों की मदद करना कृष्णा प्रसाद ने हमेशा समाजसेवा को ही अपना ध्येय बनाया हुआ है।












