आसनसोल में हुआ दत्ता आप्टिक्स के शोरूम का उद्घाटन:
1 min read

आसनसोल :आज आसनसोल के आश्रम मोड़ इलाके में स्थित दत्ता ऑप्टिक्स के शोरूम का नए सिरे से उद्घाटन किया गया । इस मौके पर दत्ता ऑप्टिक्स की मालिक स्नेहलता दत्ता सीईओ सुदीप पालित बिजनेस डेवलपमेंट हेड सुनील गोपीनाथ आरबीएम ईस्ट सोवित जहानाबादी क्लस्टर मैनेजर शंभु प्रसाद सेल्स से सायनचंद्र और इस स्टोर की देखरेख करने वाले दिव्यंदु पाल मौजूद थे । आपको बता दे कि यहां पर पहले भी दत्ता ऑप्टिक्स का शोरूम था लेकिन अब जाईस के साथ संयुक्त रूप से इस शोरूम को फिर से खोला गया है। इस बारे मे जानकारी देते हुए शोवित जगानाबादी ने बताया कि दत्ता ऑप्टिक्स काफी पुरानी कंपनी है लेकिन अब जाईस के साथ संयुक्त रूप से इस शोरूम को नए सिरे से खोला गया है।

उन्होंने बताया कि यहां अत्याधुनिक तकनीक से लोगों के आंखों की जांच की जाएगी जिससे किसी के आंखों का पावर शत प्रतिशत सही परखा जा सकता है। वहीं यहां कई अन्य अत्याधुनिक मशीनें भी हैं जिनसे लोगों को बिलकुल सही इलाज मिलेगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यहां समाज के सभी आर्थिक वर्ग के लोगों को ध्यान में रखते हुए चस्मों सहित अन्य चीजों की कीमतें तय की गई हैं । आज स्नेहलता दत्ता ने फीता काट कर स्टोर का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने दत्ता ऑप्टिक्स और जाईस लिखा हुआ एक केक भी काटा












