11वे दिन भी समाजसेवी कृष्णा प्रसाद के तत्वावधान में राहगीरों को पिलाया गया ठंडा शरबत:
1 min read

आसनसोल :आसनसोल शिल्पांचल की उमस भरी तथा चिलचिलाती गर्मी मे कृष्णा जल सेवा का जो बीड़ा पश्चिम बंगाल के विशिष्ट समाजसेवी कृष्णा प्रसाद ने जो उठाया है उसी को कार्यान्वित करते हुए आज लगातार 11वें दिन आसनसोल के कल्ला बाईपास मोड में हजारों लोगों को शीतल पेयजल एवं मीठा ठंडा शरबत पिलाया गया । लगातार 11 दिनों से कल्ला बायपास मोड़ इलाके में समाजसेवी कृष्णा प्रसाद के सौजन्य से राहगीरों को ठंडा शरबत पिलाया गया। इस प्रचंड गर्मी से लोगों को राहत दिलाने के लिए समाजसेवी कृष्णा प्रसाद की तरफ से यह अभियान चलाया जा रहा है। दरअसल इस साल जो गर्मी पड़ी है उसकी वजह से जरूरी काम से बाहर निकले लोगों को काफी परेशानी हो रही है। इन्ही लोगों को राहत पंहुचाने के लिए कृष्णा प्रसाद के तत्वावधान में पीछले 11 दिनों से लोगों को ठंडा शरबत पिलाया जा रहा है। इस प्रचंड गर्मी में ठंडा शरबत पीकर लोगों के चेहरों पर जो खुशी दिखती है वह अवर्णनीय है। समाजसेवी कृष्णा प्रसाद ने बताया कि लोगों की यही खुशी उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि है












