आसनसोल नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न मुद्दों को लेकर आज नगर निगम कार्यालय में हुई एमएमआईसी बैठक:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम में आज सभी एम एम आई सी को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक हुई इस बैठक के बारे में जानकारी देते हुए मेयर विधान उपाध्याय ने कहा कि आज सभी एमएमआईसी को लेकर एक बैठक हुई इस बैठक में इस प्रचंड गर्मी के मद्देनजर किस तरह से लोगों को राहत पहुंचाई जाए इसके उपर चर्चा हुई इसके साथ ही आने वाले बारिश के मौसम को देखते हुए गाड़ुई नदी के साफ-सफाई पर बातचीत हुई जो बड़े-बड़े नाले हैं उनकी साफ-सफाई को लेकर भी बैठक में विचार विमर्श किया गया ताकि इससे पहले आसनसोल में जिस तरह की भयावह स्थिति उत्पन्न हुई थी वैसी फिर से ना हो उन्होंने कहा कि कार्यों को करने के लिए टेंडर बुलाया जा चुका है वर्क आर्डर भी बन चुका है अब सेकंड कॉल भी किया जा रहा है उन्होंने कहा कि इन्हीं सब मुद्दों पर बातचीत करने के लिए आज सभी एमएमआईसी की बैठक हुई














