मेयर बिधान उपाध्याय ने संस्कार द्वारा निगम गेट के सामने लगाए गए ठंडे पानी की मशीन का किया उद्घाटन:
1 min read
आसनसोल :सामाजिक संस्था संस्कार की तरफ से आज आसनसोल नगर निगम के स्टेशन रोड की तरफ गेट पर एक पानी की मशीन लगाई गई। मेयर बिधान उपाध्याय ने इसका उद्घाटन किया । इनके अलावा चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी डिप्टी मेयर वसीम उल हक एमएमआईसी गुरदास चटर्जी बोरो चेयरमैन उत्पल सिन्हा आसनसोल साउथ थाने के प्रभारी कौशिक कुंडू संस्कार के अध्यक्ष अविनाश उपाध्याय मुख्य रूप से उपस्थित थे इनके अलावा संस्कार की तरफ से अरविंद साव अंकित खेतान विवेक बर्नवाल हरिनारायण अग्रवाल सहित संगठन के तमाम सदस्यगण उपस्थित थे इस मौके पर मेयर विधान उपाध्याय ने संस्कार के इस प्रयास की सराहना की उन्होंने कहा कि संगठन की तरफ से समय-समय पर काफी सामाजिक कार्य किए जाते हैं इस प्रचंड गर्मी में ठंडे पानी के मशीन लगाने से लोगों को काफी सहूलियत होगी उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम में अपने कामों से लोग आते हैं इसके अलावा इस रास्ते से हजारों लोग गुजरते हैं इस प्रचंड गर्मी में इस मशीन के लग जाने से उनको काफी सुविधा होगी वही चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने भी संस्कार के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि यह पहला मौका नहीं है कि यह संस्था इस तरह का कोई सामाजिक कार्य कर रही है इससे पहले बीते 3 सालों से भी ज्यादा समय से संस्कार के सदस्यों द्वारा जरूरतमंदों को भोजन कराया जा रहा है ।

उन्होंने भी इस मशीन को लगाने के लिए संगठन के सदस्यों की सराहना की वहीं आसनसोल साउथ थाने के प्रभारी कौशिक कुंडू ने कहा इस प्रचंड गर्मी में लोग जब अपने जरूरी काम से घर से बाहर निकलते हैं तो उनको अक्सर पीने का पानी नहीं मिलता इस तरह की मशीनें लगाने से राहगीरों को काफी सुविधा होगी उन्होंने कहा कि संस्कार की तरफ से जो यह कार्य किया गया है वह काफी सराहनीय है दूसरी तरफ एमएमआईसी गुरदास चटर्जी ने भी इस कार्य के लिए संगठन के सदस्यों की तारीफ की संगठन की तरफ से सभी अतिथियों को एक छोटा पौधा देकर और उत्तरीय ओढ़ाकर सम्मानित किया गया इसके उपरांत मेयर विधान उपाध्याय ने ठंडे पानी की मशीन का विधिवत उद्घाटन किया नारियल फोड़कर तथा इस मशीन से पानी पीकर मेयर चेयरमैन सहित सभी गणमान्य लोगों ने मशीन का उद्घाटन किया












