रोटरी क्लब आफ आसनसोल ग्रीन सिटी की तरफ से मां घागर बुरी मंदिर परिसर में लगाई गई पानी टंकी:
1 min read
आसनसोल :रोटरी क्लब, आसनसोल ग्रीन सिटी द्वारा माँ घाघरबुड़ी मंदिर प्रागंण मे एक भव्य पानी टंकी का निर्माण किया गया । इस पानी टंकी का उद्घाटन आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय द्वारा किया गया । इस कार्यक्रम मे उप मेयर. वशीमुल हक एमएमआईसी गुरुदास चटर्जी एवं आसनसोल साउथ थाना प्रभारी कौशिक कुंडु सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद थे ।

इस कार्यक्रम मे विभिन्न संस्था के समाजसेवी सतीश सेठ, अविनाश उपाध्याय, हरिनारायण अग्रवाल, गौरी शंकर अग्रवाल, सचिन राय, पिंकी खेर, जगदीश बागरी, अरविंद साव, आशीष भगत,मयंक लाडसारिया एवं कनकधारा की महिला सदस्याएं उपस्थित थीं ।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे
रोटरी क्लब के अध्यक्ष बिबेक वर्णवाल, सचिव अजय मखारिया, कोषाध्यक्ष अनुप केड़िया, आई.पी.पी विवेक खेतान जिगनेश पटेल, सन्नी सेठ,सतीश आरोड़ा, अशीष चौहान, रोहित क्याल,श्रवण गुप्ता, सौरभ अग्रवाल, अंकित खेतान, विशाल जालान, तनुज अग्रवाल आदि सदस्यों का योगदान रहा । इसके उपरांत पत्रकारों से बात करते हुए मेयर ने कहा की मा घागर बुरी मंदिर परिसर में रोजाना हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं ऐसे में इस प्रचंड गर्मी के मौसम में यहां आने वाले श्रद्धालुओं को भारी तकलीफ होती है रोटरी क्लब आफ आसनसोल ग्रीन सिटी की तरफ से इस पानी टंकी को लगवाया गया है ताकि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को और अन्य लोगों को सुविधा हो उन्होंने इसके लिए इस संगठन के सदस्यों को बधाई दी उन्होंने कहा कि मां फलहरिणी कालीका पूजा के पवित्र दिन इस पानी टंकी का उद्घाटन हुआ है जोकि बहुत शुभ संकेत है












