बर्नपुर के रहमत नगर इलाके में एक नाले से एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी:
1 min read
बर्नपुर :आज इस्पात नगरी बर्नपुर में एक नाले से एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई घटना हीरापुर थाने के रहमत नगर क्षेत्र के चासा पट्टी इलाके की है प्राप्त जानकारी के अनुसार मृत व्यक्ति का नाम जाहिद अख्तर है वह आसनसोल उत्तर थाना के रेलपार क्षेत्र का रहने वाला था । विदित हो कि यह व्यक्ति बीते 15 मई से लापता था आज एक नाले से उसका शव बरामद होने से उसकी मृत्यु के कारण को लेकर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं मृत व्यक्ति के परिजनों ने बताया कि आज जाहिद अख्तर का शव चासा पट्टी के एक नाले से बरामद किया गया इनका कहना है कि उनको समझ नहीं आ रहा है कि उसकी हत्या क्यों हुई या किसने की उन्होंने प्रशासन से उनकी मौत के कारणों का पता लगाने की गुहार लगाई हीरापुर थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया














