shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
November 5, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

दसवे दिन भी कृष्णा प्रसाद के सौजन्य से राहगीरों को पिलाया गया ठंडा शरबत:

1 min read

आसनसोल :धार्मिक एवं पौराणिक आदर्शों के अनुसार किसी प्यासे को पानी पिलाना सबसे पुण्य काम है, इसी उपदेश पर कार्य करते हुए पश्चिम बंगाल के विशिष्ट समाजसेवी कृष्णा प्रसाद के सौजन्य से शरीर को झुलसा देने वाली गर्मी से राहत देने के लिए आज लगातार दसवें दिन आसनसोल के कल्ला बाईपास मोड में हजारों लोगों को शीतल पेयजल एवं ठंडा मीठा शरबत पिलाया गया । इसे लेकर अब तक कृष्णा प्रसाद के तत्वावधान में कई हजार प्यासे लोगों को ठंडा शरबत पिलाया गया है आज भी जब सूर्य देवता का प्रकोप अपने चरम पर है ऐसे में इस इलाके से गुजरने वाले लोगों को जब ठंडा शरबत प्राप्त हुआ उनके चेहरे पर जो खुशी देखी गई उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है ऐसा लगा मानो उनका गला नहीं उनकी पूरी आत्मा तृप्त हो गई यह पहला मौका नहीं है जब आसनसोल के प्रख्यात समाजसेवी कृष्णा प्रसाद इस तरह के सामाजिक कार्य करते रहते हैं उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन ही समाज सेवा को समर्पित कर दिया है चाहे वह बेसहारा बुजुर्ग की मदद हो चाहे वह लॉकडाउन में लोगों को राशन पहुंचाना हो या किसी गरीब जरूरतमंद को दवा के लिए आर्थिक सहायता करना हो कृष्णा प्रसाद हर समय इस तरह के कार्यक्रम करते रहते हैं जब लॉकडाउन में लोगों को भूखे मरने की नौबत आ गई थी तब कृष्णा प्रसाद द्वारा हफ्तों तक लोगों को राशन मुहैया कराया गया इसके अलावा उनके तत्वावधान में बीते कई वर्षों से इस तरह के सामाजिक कार्य किए जा रहे हैं उनका कहना है कि ईश्वर ने उनको जो भी दिया है उसे वह समाज के कार्यों में ही लगाना चाहते हैं इसी में उनको आंतरिक शांति मिलती है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page