बीबी कॉलेज में आज से हुई फिटनेस वर्कशॉप की शुरुआत:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के बीबी कॉलेज में आज से फिटनेस वर्कशाप की शुरुआत हुई। बीबी कॉलेज के छात्रों के कॉमन रूम में आसनसोल सोसाइटी फॉर सोशल वेलफेयर एंड यूथ एंपावरमेंट के सहयोग से इसकी शुरुआत हुई यहां पर कॉलेज के विद्यार्थियों शिक्षकों और अगर कॉलेज के बाहर का भी कोई इच्छुक है तो उसे हफ्ते में 3 दिन योगा का प्रशिक्षण दिया जाएगा ।

इसके साथ ही यहां पर जिम की भी व्यवस्था है । राष्ट्रीय स्तर पर योगा प्रतियोगिताओं में जज की भूमिका निभाने वाले रवि विश्वास यहां योगा सिखाएंगे तो वही सैकड़ों राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिताओं में अपना नाम रौशन करने वाले मिस्टर युनिवर्स बुबाई जिम का प्रशिक्षण देंगे इस बारे में बीबी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ अमिताभ बासु ने कहा कि आज से यहां पर जिम और योगा प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हुई हफ्ते में 3 दिन यह शिविर लगाए जाएंगे उन्होंने कहा कि योगा और जिम के लिए जो भी सुविधाएं आवश्यक है वह कॉलेज की तरफ से उपलब्ध कराई गई हैं लेकिन जो भी इनका लाभ उठाना चाहते हैं उनको जो प्रशिक्षक है उनकी फीस भरनी होगी ।

उन्होंने कहा कि आज के इस दौर में स्वस्थ रहना बहुत जरूरी हो गया है जब भी कोई किसी बीमारी को लेकर चिकित्सक के पास जाता है तो चिकित्सक कहते हैं कि अपने रहन-सहन में बदलाव करने से यह बीमारी ठीक हो जाएगी इसीलिए कॉलेज की तरफ से इसका प्रबंध किया गया है आज छात्रों के कॉमन रूम में दीप प्रज्वलित कर इसकी शुरुआत की गई इस मौके पर कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ अमिताभ वासु रवि विश्वास बुबाई सहित कॉलेज के तमाम शिक्षक शिक्षिकाएं विद्यार्थी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे सभी ने डॉ अमिताभ वासु के नेतृत्व में बीबी कॉलेज द्वारा शुरू की गई इस पहल का स्वागत किया इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ छोटे-छोटे बच्चों ने योगा भी करके दिखाया














