shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
November 5, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

तृणमूल कांग्रेस महासचिव अभिषेक बैनर्जी जमुड़िया में लिट्टी चोखा कार्यक्रम में हुए शामिल:

1 min read

जमुड़िया :तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी आज जमुड़िया पहुंचे यहां उन्होंने केंदा फुटबॉल मैदान में लिट्टी चोखा कार्यक्रम में शिरकत की इस मौके पर यहां आसनसोल के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा जमुड़िया के विधायक हरे राम सिंह सहित पश्चिम बर्दवान जिले के तमाम बड़े टीएमसी नेता मौजूद थे इस मौके पर अभिषेक बनर्जी ने उपस्थित टीएमसी समर्थकों को संबोधित किया उन्होंने कहा कि पिछली बार जब आसनसोल लोकसभा का उपचुनाव हुआ था तब वह यहां पर आए थे शत्रुघ्न सिन्हा के समर्थन में उन्होंने प्रचार किया था और यह बड़ी खुशी की बात है कि आसनसोल लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न विधानसभा इलाकों के लोगों ने उनको तीन लाख से ज्यादा मतों से विजयी बनाया इसके लिए उन्होंने आसनसोल लोकसभा क्षेत्र के लोगों2500 को धन्यवाद दिया उन्होंने कहा कि आने वाले पंचायत चुनाव में जनता जिसे चाहेगी टीएमसी का प्रत्याशी वही होगा और एक बार जिसे टीएमसी अपना प्रत्याशी चुनेगी उसे जिताने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंकेगी । उन्होंने कहा कि कोच बिहार से शुरू होकर अब तक टीएमसी द्वारा 2500 किलोमीटर के जनसंपर्क यात्रा की गई है इस दौरान हजारों की संख्या में लोग उनसे मिले हैं जिन्होंने अपनी परेशानियों को उनके सामने बयां किया है उन्होंने कहा कि इनमें भाजपा समर्थक भी हैं जिन्होंने अपनी परेशानियों को बयां किया है और उनसे समाधान की अपेक्षा रखी है उनको यह देखकर काफी अच्छा लगा कि भाजपा समर्थक भी ममता बनर्जी और उनके प्रशासन से उम्मीद रखते हैं क्योंकि उनको पता है कि अगर कोई विकास कर सकता है अगर कोई आम आदमी की समस्या का समाधान कर सकता है तो वह है तृणमूल कांग्रेस और ममता बनर्जी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page