नौवें दिन भी कृष्णा प्रसाद के तत्वावधान में लोगों को पिलाया गया ठंडा शरबत:
1 min read
आसनसोल :विगत कुछ दिनों से पूरे पश्चिम बंगाल के साथ-साथ आसनसोल में भी भयंकर गर्मी पड़ रही है । चिकित्सक लोगों को बार-बार एक ही हिदायत दे रहे हैं कि शरीर में पानी की कमी ना हो क्योंकि अगर शरीर में पानी की कमी हो गई तो गंभीर परिणाम हो सकते हैं यहां तक की मौत भी हो सकती है लेकिन जिन लोगों को इस प्रचंड गर्मी में भी जरूरी काम से घर से बाहर निकलना ही पड़ता है उनके शरीर से पानी काफी निकल जाता है जिससे उनके शरीर में पानी की मात्रा काफी कम हो जाती है ऐसे लोगों को कोई परेशानी ना हो इसके लिए बीते 9 दिनों से आसनसोल के विशिष्ट समाजसेवी कृष्णा प्रसाद के तत्वावधान में आसनसोल के कल्ला बाईपास मोड इलाके में लोगों को ठंडा शरबत पिलाया जा रहा है जिससे कि इस चिलचिलाती धूप और उमस भरे माहौल में लोगों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो बीते 9 दिनों में हजारों हजार लोगों को यह सेवा प्रदान की गई है आज यानी नौंवें दिन भी कृष्णा प्रसाद के तत्वावधान में यह सेवा प्रदान की गई हजारों लोगों को आज भी ठंडा शरबत पिलाया गया इस प्रचंड गर्मी में जरूरी काम से बाहर निकले लोगों को जब यह ठंडा शरबत पिलाया गया तो उनके चेहरे पर जो खुशी और राहत दिखी वह शब्दों में बयां नहीं की जा सकती












