आसनसोल साउथ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक सेल के चेयरमैन मुमताज अहमद को हज की रवानगी से पहले किया गया सम्मानित:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल साउथ ब्लॉक कांग्रेस अल्पसंख्यक सेल के चेयरमैन मुमताज अहमद और उनकी पत्नी हज के पवित्र यात्रा पर रवाना होने वाले हैं इसे लेकर आज पश्चिम बर्दवान जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक सेल की तरफ से उनको सम्मानित किया गया इस मौके पर यहां कांग्रेस नेता शाह आलम अधिवक्ता एजाज अहमद प्रसनजीत पुईतुंडि शाहिद बबलू सहित बप्पा मजमुदार कांग्रेस के तमाम सदस्यगण उपस्थित थे इस मौके पर कांग्रेस नेता मोहम्मद शाकिर ने कहा कि यह बड़ी खुशी की बात है कि मुमताज अहमद और उनकी पत्नी हज के पवित्र यात्रा पर रवाना हो रहे हैं आज उनको सम्मानित किया गया उन्होंने कहा कि आज के सम्मान समारोह के दौरान सभी धर्मों के लोग यहां उपस्थित रहे और सभी ने उनको हज की पवित्र यात्रा पर रवाना होने से पहले सम्मानित किया यही दिखाता है कि आसनसोल और इस देश की असली परंपरा गंगा जमुनी तहजीब है उन्होंने कहा कि वह चाहेंगे कि मुमताज अहमद आज के दौरान इस देश और इस शहर के इस गंगा जमुनी तहजीब को बरकरार रखने के लिए प्रार्थना करें । वही शाह आलम ने भी मुमताज अहमद को हज की रवानगी की बधाई दी और कहा कि आज के सम्मान समारोह में जिस तरह से सभी धर्मों के लोग उपस्थित हैं इससे जाहिर होता है कि इस क्षेत्र में भाईचारे की परंपरा है जो कि बरकरार रहेगी उन्होंने भी कहा कि ममता सहमत हज पर जब जाएंगे तो को परंपरा को बरकरार रखने के लिए ऊपर वाले से प्रार्थना करेंगे














