shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
November 5, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

आठवें दिन भी विशिष्ट समाजसेवी कृष्णा प्रसाद की तरफ से गर्मी को देखते हुए लोगों को ठंडा शरबत पिलाया गया:

1 min read

आसनसोल :इस वर्ष प्रकृति का प्रकोप कुछ इस कदर बरपा हुआ है कि मई महीने में इतनी ज्यादा गर्मी पड़ रही है कि लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है जिन लोगों को जरूरत के काम के लिए घर से बाहर निकलना पड़ रहा है उनकी हालत और ज्यादा खराब हो रही है एक तो गर्मी ऊपर से उमस भरे मौसम के कारण उनको भारी कष्ट हो रहा है लेकिन फिर भी जीवन संग्राम के लिए उन लोगों को बाहर निकलना ही पड़ रहा है ऐसे लोगों को थोड़ी राहत पहुंचाने के लिए आसनसोल के विशिष्ट समाजसेवी कृष्णा प्रसाद की तरफ से बीते 8 दिनों से एक अभियान चलाया जा रहा है आसनसोल के कल्ला बाईपास रोड इलाके में कृष्णा प्रसाद के तत्वावधान में राहगीरों रिक्शा चालकों ठेला चालकों ऑटो टोटो चालक सहित आम जनता को ठंडा शरबत पिलाया जा रहा है ।

बीते 8 दिनों में हजारों लोगों को इस तरह का ठंडा शरबत पिलाया जा चुका है आठवें दिन यानी आज भी कृष्णा प्रसाद के तत्वावधान में यह अभियान जारी रहा दरअसल कृष्णा प्रसाद का मानना है कि किसी को अगर सही मायनों में मदद करनी है तो पूरी मदद करनी चाहिए जब तक कि उसे उस मदद की जरूरत हो इसीलिए इस प्रचंड गर्मी को देखते हुए जब तक इस गर्मी का प्रकोप जारी है उनकी तरफ से यह अभियान चलाया जा रहा है ताकि इस क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों को थोड़ी राहत मिल सके उनका कहना है कि लोगों की सेवा करना ही उनके जीवन का एकमात्र लक्ष्य है और वह हर तरह से लोगों की सेवा करते रहना चाहते हैं गर्मी के इस प्रचंड परिवेश में लोगों को ठंडा पानी पिलाने से बेहतर और कुछ नहीं हो सकता इसलिए उन्होंने बीते 8 दिनों से लगातार इस अभियान को जारी रखा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page