जमुरिया पुलिस की बड़ी कामयाबी गांजा समेत एक व्यक्ति गिरफ्तार:
1 min read
जमुरिया :जमुरिया थाने की पुलिस ने गांजे की तस्करी के आरोप में बीरेंद्र गौंड नामक वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है । उसके पास से 20.550 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है जिसकी बाजार कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए है।
जमुरिया पुलिस सूत्रों के अनुसार कल दोपहर करीब दो बजे गुप्त सूचना के आधार पर जमुरिया के शिवपुर पावरहाउस फुटबॉल मैदान के पास बीरेंद्र गौंड के घर की तलाशी ली गयी। यह तलाशी
देर रात तक चली। इस दौरान आरोपी बीरेंद्र के घर से 20.550 किलो गांजा व एक मोबाइल बरामद किया गया।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बीरेंद्र अंतरजिला गाजा तस्करी गिरोह से जुड़ा है।
गिरफ्तार किए गए वीरेंद्र गौंड ने गांजा बेचने की बात कबूल की है।














