पत्नी की हत्या के दोषी व्यक्ति को आसनसोल अदालत ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल अदालत में आज कसाई मोहल्ला के रहने वाले विक्रम गुप्ता को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई उन पर अपनी पत्नी सोनी देवी को जलाकर मार डालने का आरोप था जिसे अदालत ने सही पाया और उन को आजीवन कारावास की सजा सुनाई इस बारे में मृतका सोनी देवी की मां आशा देवी का कहना है कि 2004 में कुमार डूबी के रहने वाली सोनी देवी के साथ विक्रम गुप्ता की शादी हुई थी आशा देवी ने आरोप लगाया कि शादी के कुछ महीनों बाद से ही विक्रम गुप्ता और उनका परिवार सोनी देवी पर मानसिक और शारीरिक अत्याचार किया करते थे उन्होंने आरोप लगाया कि 6 जुलाई 2008 को जब वह सोनी और विक्रम की दो बेटियों को लेकर विक्रम के घर गई तो विक्रम ने उनकी छोटी-छोटी बेटियों के सामने सोनी को जलाकर मार डाला इसके बाद पुलिस में मामला दर्ज किया गया और आज विक्रम गुप्ता को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई उनका कहना है की विक्रम गुप्ता का अपनी भाभी अनीता देवी के साथ अवैध संबंध था और इसी के चलते बार-बार सोनी देवी से पैसों की मांग की जाती थी आशा देवी ने बताया कि अपनी बेटी का घर बचाने के लिए वह पैसे दे भी दिया करती थी लेकिन जब एक के बाद एक दो बेटियां हो गई तो विक्रम गुप्ता का अत्याचार और बढ़ गया हालांकि अदालत ने इस मामले में सिर्फ विक्रम गुप्ता को ही दोषी पाया और उन को आजीवन कारावास की सजा सुनाई विक्रम गुप्ता के परिवार वालों को इस मामले में रिहा कर दिया गया














