आसनसोल मारवाड़ी महिला समिति की तरफ से गर्मी के मद्देनजर राहगीरों को पिलाया गया ठंडा शरबत:
1 min read
आसनसोल :बीते कुछ दिनों से आसनसोल शिल्पांचल में प्रचंड गर्मी पड़ रही है इसे देखते हुए आज आसनसोल मारवाड़ी महिला समिति की तरफ से आसनसोल के जीटी रोड के किनारे स्थित महावीर मंदिर के समक्ष राहगीरों को ठंडा शरबत पिलाया गया।

इस मौके पर आसनसोल मारवाड़ी महिला समिति की अध्यक्षा निधि पसारी सचिव रेखा गाड़ीवान प्रकल्प प्रमुख रश्मि अग्रवाल लक्ष्मी अगरवाल तथा संगठन की पूर्व अध्यक्षा और वर्तमान वरिष्ठ सलाहकार निर्मला गुटगुटिया आदि उपस्थित थे इस मौके पर पत्रकारों को जानकारी देते हुए निधि पसारी ने कहा कि क्योंकि आसनसोल में बीते कुछ दिनों से प्रचंड गर्मी पड़ रही है इसे देखते हुए आसनसोल मारवाड़ी महिला समिति की तरफ से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में आज सैकड़ों लोगों को पानी पिलाया गया।

इस अभियान के दौरान राहगीरों ऑटो चालकों रिक्शा चालकों सहित तमाम मेहनतकश लोगों को पानी पिलाया गया और इस चिलचिलाती गर्मी मैं थोड़ी राहत पहुंचाने की कोशिश की गई उन्होंने बताया कि आसनसोल मारवाड़ी महिला समिति समय सामाजिक कार्य करती रहती है इसी क्रम में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है उन्होंने बताया कि पिछले साल गर्मी के दौरान भी संगठन की तरफ से प्यायु का आयोजन किया गया था इस साल शरबत पिलाने का इंतजाम किया गया है














