shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

जिला जज बिजेश घोषाल का तबादला, वकीलों ने दिया फेयरवेल:

1 min read


आसनसोल :आसनसोल जिला अदालत के वर्तमान जिला जज का तबादला कलकत्ता हाईकोर्ट में रजिस्टार के पद पर हो गया है। सोमवार को दोपहर तकरीबन 12.30 बजे आसनसोल जिला कोर्ट के कुछ वकीलों ने बार एसोसिएशन भवन में उनको फेयरवेल दिया। इस दौरान वकीलों ने उन्हें गुलदस्ता व उपहार देकर उन्हें विदाई दी। मौके पर अतिरिक्त जिला न्यायाधिश प्रथम मनोज कुमार प्रसाद के अलावा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश तिवारी, सचिव बानी कुमार मंडल, अभिजीत राय, चंदन चटर्जी, रतन कुमार दुबे, सनातन धारा, मनिपदमा बनर्जी, अनूप मुखर्जी, शान्तनु बनर्जी, रीता कवि, अनिंदिता मुखोपाध्याय उर्फ राइमा, हेमंत कुमार पांडेय, रवीन्द्रनाथ मिश्रा, विनोद चौहान, अशोक घोष, दीपक साहा, संजय शर्मा, दिनमय आचार्य, रंजन प्रसाद नोनिया, अभय गिरी आदि वकील मौजूद थे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिला जज बिजेश घोषाल का तबादला कलकत्ता हाईकोर्ट में रजिस्टार के पद पर हो गया है। वह जल्द ही अपना पदभार संभालेंगे। वहीं जिला जज बिजेश घोषाल ने सोमवार को आसनसोल जिला बार एसोसिएशन के कक्ष में जाकर वहां सभी से मुलाकात कर विदा लिया। बता दें कि बीते 15 सितंबर को ही पूर्व में जिला जज रहे सुनिर्मल दत्ता का भी वकीलों ने फेयरवेल देकर उन्हें भी विदा किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page