सातवें दिन भी जारी रहा विशिष्ट समाजसेवी कृष्णा प्रसाद के तत्वावधान में ठंडा पेय पिलाने का अभियान:
1 min read

आसनसोल :जेठ महीने की उमस एवं झूलस्ती गर्मी से राहत देने के लिए पश्चिम बंगाल के विशिष्ट समाजसेवी कृष्णा प्रसाद के तत्वधान में आज लगातार सातवें दिन आसनसोल के कल्ला बाईपास मोड में शीतल पेयजल एवं ठंडा शरबत हजारों लोगों को पिलाया गया । आपको बता दें कि पिछले सात दिनों से विशिष्ट समाजसेवी कृष्णा प्रसाद के तत्वावधान में कल्ला बायपास मोड़ इलाके में हजारों की संख्या में लोगों को ठंडा शरबत पिलाया जा रहा है। कृष्णा प्रसाद का कहना है कि उनका सारा जीवन जन सेवा को समर्पित है।

यही वजह है कि उन्होंने इस साल जी प्रचंड गर्मी की देखते हुए लगातार इस अभियान को चलाया है। उनका कहना है कि जब वह देखते हैं कि इस प्रचंड गर्मी मे भी लोगों को चिलचिलाती धूप में काम से निकलना पड़ रहा कई लोग बीमार भी पड़ जा रहे तो उनको काफी तकलीफ होती है। इसी वजह से उन्होंने जरूरी काम से निकले लोगों को थोड़ी राहत पंहुचाने यह अभियान चलाने का निर्णय लिया है।















