काजी नजरुल विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर डॉ साधन चक्रवर्ती को हटाए जाने की आधिकारिक घोषणा से प्रदर्शनकारियों में खुशी की लहर:
1 min read
आसनसोल :बीते 63 दिनों से आसनसोल के काजी नजरुल विश्वविद्यालय में शिक्षक अशिक्षक कर्मी छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर डॉ साधन चक्रवर्ती को हटाने की मांग पर धरना प्रदर्शन कर रहे थे आखिरकार 63 दिनों के बाद 64वे दिन जब डॉक्टर साधन चक्रवर्ती को हटाए जाने की खबर की आधिकारिक घोषणा हुई तो काजी नजरुल विश्वविद्यालय में प्रदर्शन कर रहे शिक्षक छात्र छात्राओं और अन्य कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई उन्होंने एक दूसरे को मिठाई खिलाई और अबीर लगाया इनका कहना है कि बीते 2 महीने से भी ज्यादा समय से वह लोग प्रदर्शन कर रहे हैं आखिरकार उनके शांतिपूर्ण प्रदर्शन की जीत हुई और डॉक्टर साधन चक्रवर्ती को हटा दिया गया यह उनके लिए बहुत बड़ी जीत है।












