काजी नजरूल इस्लाम की जयंती मनाने को लेकर आसनसोल नगर निगम में हुई जरूरी बैठक:
1 min read
आसनसोल :कुछ दिनों में विद्रोही कवि काजी नजरुल इस्लाम की जयंती मनाई जाएगी इसे लेकर आज आसनसोल नगर निगम में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई इस बैठक में आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी एमएमआईसी गुरदास चटर्जी इंद्रानी मिश्रा सहित आसनसोल के कई विशिष्ट हस्तियां मौजूद थीं इस बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि हर साल आसनसोल नगर निगम की तरफ से पूरे सम्मान के साथ काजी नज़रुल इस्लाम की जयंती मनाई जाती है इसे लेकर आज एक बैठक हुई इस बैठक में रूपरेखा तैयार की गई कि किस तरह से काजी नज़रुल इस्लाम की जयंती मनाई जाएगी क्योंकि वह बंगाल के गौरव हैं और उनके आदर्शों पर चलकर ही आने वाले समय में एक अच्छे और स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है उन्होंने कहा कि आज की बैठक में प्राथमिक स्तर पर चर्चा हुई इसके बाद मेंयर विधान उपाध्याय से भी चर्चा की जाएगी उन्होंने कहा कि काजी नज़रुल इस्लाम की जयंती को पूरे सम्मान के साथ मनाने के लिए आसनसोल नगर निगम कटिबद्ध है वही एमएमआईसी गुरदास चटर्जी ने भी कहा कि आज की बैठक में काजी नज़रुल इस्लाम की जयंती को लेकर चर्चा हुई आने वाले समय में हर साल की तरह इस साल भी काजी नज़रुल इस्लाम की जयंती को पूरी श्रद्धा के साथ मनाई जाएगी उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम रविंद्र भवन में होगा सुबह माल्यार्पण कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी और शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे जिसमें स्थानीय कलाकार हिस्सा लेंगे














