काजी नजरुल विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर डॉ साधन चक्रवर्ती को उनके पद से हटाया गया:
1 min read
आसनसोल :आखिरकार काजी नजरुल विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर डॉ साधन चक्रवर्ती को हटना पड़ा राज्यपाल के वी आनंद बोस द्वारा काजी नजरुल विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर डॉ साधन चक्रवर्ती को उनके पद से हटा दिया गया है आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ड साधन चक्रवर्ती को 3 महीने का एक्सटेंशन दिया गया था लेकिन अब उनको वाइस चांसलर के पद से हटा दिया गया है विदित हो कि हाल ही में काजी नजरूल विश्वविद्यालय के दौरे पर आकर राज्यपाल ने खुद यहां के प्रदर्शनरत शिक्षकों गैर शिक्षक कर्मियों और विद्यार्थियों से बात की थी और वाइस चांसलर के प्रति उनके मन में जो अविश्वास घर कर गया है उसके बारे में संज्ञान लिया था उसके बाद अब यह फैसला लिया गया है डॉटर साधन चक्रवर्ती को उनके पद से हटा दिया गया












