आसनसोल में शराब की दुकान में डकैती हथियारबंद अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के एसबी गोराई रोड स्थित एक शराब की दुकान में कल रात डकैती की सनसनीखेज घटना सामने आ रही है घटना के बारे में जानकारी देते हुए इस दुकान के एक कर्मचारी ने बताया कि तब 9:30 बज चुके थे दुकान बंद करने का समय हो रहा था दुकान में 3 ही कर्मचारी थे उसमें से एक कर्मचारी ने कहा कि अब क्योंकि दुकान बंद करने का समय हो रहा है तो वह अपने घर जा रहे हैं उसके बाद एक व्यक्ति शराब खरीदने आया उसे बताया गया कि दुकान बंद हो चुकी है तो वह चला गया उसके बाद तीन व्यक्ति दुकान में घुस आए इनमें से दौ के पास हथियार थे उन्होंने बंदूक की नोक पर कर्मचारियों से सारा नकद छीन लिया उन्होंने बताया कि हथियारबंद बदमाशों ने उनके मोबाइल छीन लिए और सिम निकाल कर फेंक दिया तकरीबन ₹400000 के आसपास नकद लेकर और कर्मचारियों के मोबाइल लेकर बदमाश फरार हो गए इसके बाद कर्मचारियों ने घटना की जानकारी दुकान के मालिक को दी घटना की जानकारी पाकर आसनसोल दक्षिण थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई














