कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर आसनसोल नॉर्थ ब्लॉक कांग्रेस की तरफ से निकला विजय जुलूस:
1 min read
आसनसोल :कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बहुमत मिलने से आसनसोल में भी कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं में भारी खुशी देखी गई। इस खुशी का इजहार करते हुए आज आसनसोल नॉर्थ ब्लॉक कांग्रेस पार्टी की तरफ से के टी रोड कांग्रेस पार्टी कार्यालय से एक विशाल विजय जुलूस निकाला गया। बैंड बाजा के साथ यह जुलूस निकला । यह जुलूस सफी मोड़ पर स्थित बोरो कार्यालय तक गया । कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। इस मौके पर कांग्रेस पार्षद गुलाम सरवर एस एम मुस्तफा मोहम्मद राजु मास्टर समी खान कांग्रेस युवा अध्यक्ष सौविक मुखर्जी फिरोज खान गौरव राय दीपक गुप्ता अहमद खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे














