पांचवें दिन भी जारी रहा प्रख्यात समाजसेवी कृष्णा प्रसाद के सौजन्य से राहगीरों को ठंडा पानी पिलाने का काम:
1 min read
आसनसोल :किसी काम को शुरू करना आसान है लेकिन उसे लगातार जारी रखना सबसे ज्यादा मुश्किल और जो ऐसा करते हैं वही इस समाज में कोई सार्थक परिवर्तन ला सकते हैं आसनसोल के प्रख्यात समाजसेवी कृष्णा प्रसाद उन्हीं में से एक है इस प्रचंड गर्मी में कई संस्थाओं की तरफ से राहगीरों को पानी पिलाने का इंतजाम किया गया है लेकिन इस पूरे गर्मी के मौसम में लोगों को इस प्रचंड गर्मी से राहत दिलाने के लिए लगातार अनवरत इस अभियान को चला पाने में ज्यादातर संस्थाएं असफल रही हैं लेकिन आसनसोल के समाजसेवी कृष्णा प्रसाद ने जो अभियान शुरू किया है उसे आज पांचवे दिन भी उन्होंने जारी रखा ।

आपको बता दें कि बीते 5 दिनों से आसनसोल के कल्ला बाईपास मोड़ पर कृष्णा प्रसाद के सौजन्य से हजारों हजार राहगीरों को ठंडा शरबत पिलाया जा रहा है इस प्रचंड गर्मी में जब राहगीरों के गले सूख रहे हैं ऐसे में यहां ठंडा मीठा शरबत पाकर उनके चेहरे पर जो खुशी देखी जा रही है वह अवर्णनीय है विगत 5 दिनों में कई हजार लोगों की प्यास बुझा कर कृष्णा प्रसाद ने यह दिखा दिया है कि कोई भी कार्य हो उसे शुरू करने के साथ-साथ उसे जारी रखने में वह विश्वास रखते














