18 तारीख को होगी मां फलहरिणी कालीका पूजा, धर्म चक्र सेवा समिति ने किया संवाददाता सम्मेलन:
1 min read
आसनसोल :धर्मचक्र सेवा समिति की तरफ से आज आसनसोल के काली पहाड़ी इलाके में स्थित मा घगर बुरी मंदिर परिसर में फलहरिणी काली का पूजा को लेकर एक संवाददाता सम्मेलन किया गया जहां धर्म चक्र सेवा समिति के अध्यक्ष रूपेश कुमार साव संस्थापक राधा गोविंद सिंह सचिव डॉ दीपक मुखर्जी उपाध्यक्ष राधेश्याम सिंह कोषाध्यक्ष विकास सिंह सहित धर्म चक्र सेवा समिति के कई पदाधिकारी पत्रकारों से रूबरू हुए । इस मौके पर राधा गोविंद सिंह ने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी मां फलहरिणी कालिका पूजा की जाएगी यह पूजा 18 तारीख को है । 16 तारीख से ही धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो जाएंगे उन्होंने कहा कि उन्होंने बताया कि 16 तारीख को सुबह 11:00 बजे से अष्टयाम आरंभ होगा 17 तारीख को सुबह 6:00 बजे बुधा से एक भव्य शोभायात्रा निकलेगी और शहर की परिक्रमा करते हुए 9:30 बजे के आसपास दुर्गा मंदिर परिसर में आकर शोभायात्रा समाप्त होगी । इसके उपरांत उसी दिन सुबह 11:00 बजे के आसपास अष्टयाम की पूर्णाहुति होगी। इसके उपरांत 18 मई को फलहरिणी कालीका पूजा का आयोजन होगा जिसमें 10 कन्याओं को लेकर कुमारी पूजन का आयोजन किया जाएगा वहीं उसी दिन शाम को बाउल गीत उसके उपरांत भजन संध्या का आयोजन होगा 9:30 से मा फलहरिणी की पूजा आरंभ होगी 10:00 बजे से यज्ञ आरंभ होगा और प्रसाद का वितरण भी उसी समय से शुरू हो जाएगा । इस बारे में रूपेश कुमार साव ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी मां फलहरिणी कालीका पूजा का भव्य आयोजन किया जा रहा है उन्होंने कहा कि इससे पहले 36 सालों से अनवरत इस पूजा का आयोजन किया जाता रहा है । यह इस पुजा का 37वां साल है। कोरोना काल के लिए सिर्फ 2 साल बड़े पैमाने पर इसका आयोजन नहीं हो सका था सिर्फ धर्म चक्र सेवा समिति के सदस्यों को लेकर ही पूजा का आयोजन किया गया था लेकिन बाकी के सालों में भव्य तरीके से मां का पूजन हुआ था उन्होंने सभी आसनसोल वासियों से इस पूजा में सम्मिलित होने का आग्रह किया














