shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
November 5, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

कर्नाटक में कांग्रेस की जीत से आसनसोल में कांग्रेसी नेतायों व कार्यकर्ताओं में उत्साह:

1 min read

आसनसोल :कर्नाटक के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा को परास्त कर बहुमत हासिल कर लिया कांग्रेसी समर्थक कर्नाटक में मिली इस जीत से बेहद खुश हैं आसनसोल में भी कांग्रेस नेताओं और समर्थकों में भारी खुशी देखी गई इसी को लेकर आज आसनसोल के हटन रोड इलाके में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं द्वारा जश्न मनाया गया पटाखे फोड़े गए और एक दूसरे को हरे रंग की अबिर से रंग दिया गया कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई भी खिलाए इस मौके पर कांग्रेस नेता प्रसनजीत पुईतुंडि शाह आलम सहित तमाम नेता और कार्यकर्ता गण उपस्थित थे कर्नाटक में मिली जीत से उत्साहित प्रसनजीत पुईतुंडि और शाह आलम ने कहा कि यह कांग्रेस के जुझारू नेता राहुल गांधी की जीत है जिस तरह से उन्होंने हजारों किलोमीटर की पदयात्रा की थी और लोगों को एक साथ जोड़ा था इसे क्या नतीजा है कि आज कर्नाटक में सांप्रदायिक राजनीति करने वाली भाजपा को शिकस्त मिली है और कॉन्ग्रेस ने सरकार बनाने में सफलता पाई है उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने हमेशा यह कहा है कि वह नफरत की दुकान बंद करके प्यार की दुकान खोलना चाहते हैं हिमाचल प्रदेश से इसकी शुरुआत हुई थी कर्नाटक में भी लोगों ने नफरत के बदले प्यार को अपनाया और धीरे-धीरे पूरे देश की जनता कांग्रेस के साथ आएगी और कांग्रेस एक बार फिर से मजबूत बनकर करेगी और भाजपा के सांप्रदायिक राजनीति को परास्त करेगी उनका कहना है कि आज भाजपा के राज में जिस तरह से रोजमर्रा की चीजों की कीमतें आसमान छू रही है इससे जनता आजिज आ चुकी है और कर्नाटक की जनता ने दिखा दिया जनता चाहे तो क्या हो सकता है । प्रसनजीत पुईतुंडि ने कहा कि जिस दिन राहुल गांधी का सांसद पद खारिज किया गया था उसी दिन उन्होंने कहा था कि यह भाजपा के अंत की शुरुआत है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page