आसनसोल में बार-बार लोड शेडिंग को लेकर भाजपा पार्षद चैताली तिवारी ने लिखा बिजली विभाग को पत्र:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष चैताली तिवारी ने आज पश्चिम बंगाल स्टेट इलेक्ट्रिसिटी विभाग के आसनसोल डिवीजन के डिविजनल इंजीनियर को एक ईमेल भेजा इसके जरिए उन्होंने आसनसोल विशेषकर रेलपार इलाके में इस प्रचंड गर्मी के दौरान बार-बार बिजली की आपूर्ति काटे जाने का मुद्दा उठाया उन्होंने कहा कि जिस तरह से बार-बार विशेषकर रेलपार इलाके में लोड शेडिंग हो रही है उससे यहां की जनता त्राहि-त्राहि कर रही है उन्होंने बताया कि इस प्रचंड गर्मी में बार-बार बिजली काटे जाने से बच्चों और बुजुर्गों को खासतौर से परेशानी हो रही है उन्होंने डिविजनल इंजीनियर से इस मामले को गंभीरता से देखने और समस्या के समाधान की अपील की














