shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
November 5, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

तृणमूल यूथ कांग्रेस की तरफ से हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन:

1 min read

आसनसोल :गर्मी के मौसम में आसनसोल जिला अस्पताल में रक्त की कमी देखी जा रही है इसे लेकर आज आसनसोल उत्तर विधानसभा तृणमूल युथ कांग्रेस ब्लॉक 1 के तरफ से और देवाशीष घटक फाउंडेशन द्वारा देवाशीष घटक की याद में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया इसके साथ ही राहगीरों को ठंडा पानी पिलाया गया इस मौके पर यहां आसनसोल नगर निगम के डिप्टी मेयर अभिजीत घटक एम एम आई सी गुरदास चटर्जी इंद्राणी मिश्रा बोरो चेयरमैन उत्पल सिन्हा पार्षद मौमिता विश्वास मौसमी बसु जीतू सिंह रक्तदान आंदोलन के अगुआ प्रवीर धर आसनसोल उत्तर विधानसभा ब्लाक एक तृणमूल यूथ कांग्रेस अध्यक्ष पिंटू राय सहित संगठन के तमाम कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे यहां पर अभिजीत घटक को डिप्टी मेयर बनने के लिए बधाई दी गई इसके साथ ही सभी अतिथियों को फूलों का गुलदस्ता देकर और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया इस मौके पर गुरदास चटर्जी ने कहा कि आज देवाशीष घटक की याद में इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है उनका लक्ष्य है कि किसी की भी जान रक्त की कमी से ना जाए इसलिए आज यहां पर इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है इसके साथ ही इस प्रचंड गर्मी को देखते हुए लोगों को ठंडा पानी पिलाया गया वही अभिजीत घटक ने अपने वक्तव्य में कहा कि तृणमूल कांग्रेस सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं है वह एक ऐसा संगठन है जो हमेशा लोगों के साथ रहती है और ममता बनर्जी के निर्देशानुसार हमेशा इस तरह के कार्यक्रम किए जाते हैं जिससे लोगों को सुविधा हो उन्होंने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा का असली चेहरा अब लोगों की समझ में आ गया है वह दिन दूर नहीं जब 2024 में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी देश की प्रधानमंत्री बनेंगे गुरदास चटर्जी ने भी अपने वक्तव्य में केंद्र की भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया और कहा कि आज कर्नाटक में चुनाव के नतीजे आए हैं आने वाले दिनों में पूरे भारत में उत्तर के नतीजे देखने को मिलेंगे और पूरे भारत से भाजपा का सफाया हो जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page