वाइन शॉप में हुई डकैती को लेकर भाजपा ट्रेडर्स सेल के पदाधिकारी सुब्रतो घांटी ने जताई चिंता:
1 min read
आसनसोल के एसबी गोरई रोड स्थित एक वाइन शॉप में हथियारों की नोक पर कल रात 4 लाख रुपए की डकैती हो गई इस घटना से शिल्पांचल के व्यापारियों में दहशत फैल गई है इस बारे में जब हमने भाजपा ट्रेडर्स सेल के राढ़ बंगाल के प्रभारी सुब्रतो घांटी उर्फ मिठू घांटी से बात की तो उनका कहना था की बीते कुछ दिनों से पूरे शिल्पांचल में जिस तरह की आपराधिक घटनाएं हो रही हैं उससे व्यापारियों का विश्वास डगमगा गया है । उन्होंने बताया कि यह पहला मौका नहीं है जब किसी व्यवसायिक प्रतिष्ठान में या तो डकैती हुई है या फिर किसी व्यापारी की निर्मलता के साथ हत्या की गई है उन्होंने इसके कई उदाहरण दिए उन्होंने बताया कि हाल ही में एक होटल व्यापारी की उन्हीं के होटल में हत्या की गई इसके साथ ही उन्होंने अपने एक और शोरूम घांटी ज्वेलर्स मैं हुए साइबर अपराध का भी हवाला दिया उन्होंने कहा कि उनके गहनों के शोरूम में एक व्यक्ति ने ऑनलाइन पेमेंट करने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी कर ली थी लेकिन अभी तक उस मामले में भी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई । उन्होंने कहा कि इस तरह की बढ़ती घटनाओं से व्यापारियों के मन में दहशत फैल गया है और वह खुले मन से व्यापार करने से हिचक रहे हैं उन्होंने कहा कि अपराधियों को पकड़ने में पुलिस प्रशासन की नाकामी से कहीं ना कहीं अपराधियों के हौसले भी बुलंद हो रहे हैं और कल रात की तरह घटनाएं घटित हो रही हैं खुद एक व्यापारी और भाजपा ट्रेडर्स सेल के पदाधिकारी होने के नाते उन्होंने पुलिस प्रशासन से अपील की कि ऐसे अपराधियों पर तुरंत नकेल कसी जाए जिससे कि व्यापारियों का विश्वास फिर से कायम हो सके














