shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
November 5, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

आसनसोल कोर्ट के जीआरओ देवाशीष चौधरी के नेतृत्व में किया गया दीवार पत्रिका का उदभेदन:

1 min read

आसनसोल :आसनसोल जिला अदालत के क्रिमिनल कोर्ट बिल्डिंग स्थित जीआरओ परिसर के निकट जीआरओ प्रभारी देवाशीष चौधरी के नेतृत्व में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी तरुण कुमार मंडल के द्वारा दीवार पत्रिका का उद्घाटन किया गया। आपको बता दें कि श्यामा साहित्य पत्रिका नामक इस पत्रिका मैं अदालत में कार्यरत कर्मचारी या किसी काम से अदालत में आने वाले शहर के आम जनता भी अपनी कहानियां तथा कविताएं छपवा सकते हैं। हालांकि जीआरओ देवाशीष चौधरी ने कहा कि इस पत्रिका को हर 3 महीने के अंतराल पर प्रकाशित किया जाएगा तथा इसका उद्देश्य लोगों की मानसिकता में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। वहीं उन्होंने कहा कि यहां पर पर्यावरण की रक्षा का संदेश देते हुए गमलों में तकरीबन 50 पौधे भी लगाए गए उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने दावा किया कि इस कार्य से अदालत में आने वाले लोगों द्वारा अदालत परिसर को गंदा नहीं किया जाएगा और वह इससे परहेज करके इसे स्वच्छ रखने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने भी जीआरओ प्रभारी देवाशीष चौधरी की इन कोशिशों की सराहना की। कुछ लोगों ने कहा कि अपनी जिम्मेदारियों का पालन करते हुए भी जिस तरह से उन्होंने यह कार्य किया है वह सराहनीय है इससे सभी को पर्यावरण और साफ-सफाई को लेकर एक अच्छा संदेश मिलेगा। इस मौके पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी तरुण कुमार मंडल, सब जज मनाली सामंत, दृतिये जेएम अमृता बनर्जी, तृतीय जेएम अभिषेक मन्ना, छठी जेएम मिषा मृण्य, सप्तम जेएम प्रान्तिक रंजन बोष के अलावा सीनियर वकील सोमनाथ चट्टराज, सब्यसाची चटर्जी, सुप्रियो हाजरा, अरिंदम चक्रबर्ती, लॉ क्लर्क बुद्धदेव पाल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page