shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
November 5, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

मारवाड़ी युवा मंच आसनसोल सिटी शाखा की तरफ से भगत सिंह मोड़ पर हुआ वाटर कूलर मशीन का अनावरण:

1 min read

आसनसोल :मारवाड़ी युवा मंच आसनसोल सिटी शाखा के द्वारा राष्ट्रीय प्रकल्प अमृत धारा के तहत वाटर कूलर मशीन का अनावरण भगत सिंह मोड़ के समीप किया गया इस अवसर पर आसनसोल नगर निगम के उपमेंयरअभिजीत घटक ने फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर ठंडी पानी के मशीन का उद्घाटन किया। इस मशीन को युवा मंच के सदस्य एवं व्यवसाई रोहित अग्रवाल एवं सोनू अग्रवाल ने अपने माता पिता की स्मृति में आसनसोल शहर वासियों को दी है। उपमेयर श्री घटक ने बताया कि मारवाड़ी युवा मंच विगत कई सालों से आसनसोल सिलपंचल वासियों के सेवा में हमेशा तत्पर रहती है चाहे गर्मी का मौसम हो या कड़ाके की ठंड 12 महीना युवा मंच के कार्यकर्ता आम जन सेवा भाव से बिना जाति धर्म देखे हुए शिल्पांचल में दिन प्रतिदिन सेवा भाव का कार्य कर रहे हैं।

युवा मंच पानी के साथ-साथ निशुल्क भोजन की व्यवस्था भी विगत कई सालों से आसनसोल शहर के प्रतिष्ठित महावीर स्थान मंदिर के बाहर लगातार कर रहा है ।अमृतधारा,नारी सशक्तिकरण, रक्तदान महादान, कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण जैसे अनेक राष्ट्रीय प्रकल्प आसनसोल सिटी शाखा के द्वारा पूरे साल करता रहता है इसी के लिए राष्ट्रीय एवं प्रांतीय स्तर पर वह कई बार मारवाड़ी युवा मंच आसनसोल को सम्मानित भी किया जा चुका है। साथ ही साथ आज के इस कार्यक्रम में आसनसोल दक्षिण थाना के इंस्पेक्टर इंचार्ज श्री कौशिक कुंडू ने ट्राफिक पोस्ट के समीप युवा मंच द्वारा निर्माण किए गए सेड का फीता काटकर भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने युवा मंच के सभी सदस्यों को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया कि इतनी गर्मी के समय में एक तो ठंडे पानी की मशीन उसके साथ ही साथ ट्राफिक पुलिस के सहायता के लिए शेड का निर्माण कर उन्होंने मानवता की एक बहुत बड़ी मिसाल दी।

श्री कौशिक ने कहा कि शहर के सबसे व्यस्त माने जाने वाले भगत सिंह मोड़ पर हजारों लोग इस ठंडे पानी के मशीन से पानी पीकर लाभान्वित होंगे एवं पूरे आसनसोल वासियों की तरफ से उन्होंने युवा मंच को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच आसनसोल सिटी शाखा पूरे साल आसनसोल वासियों के लिए निरंतर सहायता मूलक कार्य करते रहती है उसके लिए भी उनका बहुत-बहुत धन्यवाद देते हैं, एवं उन्होंने अपनी तरफ से यह आश्वस्त करवाया कि जब भी समाजमुलक कार्यों में दक्षिण थाना पुलिस की जरूरत होगी तो सदा युवा मंच के साथ रहेगी। इस अवसर पर युवा मंच के मारवाड़ी अमेज आसनसोल सिटी शाखा के अमृतधारा प्रकल्प के संयोजक श्री अभिषेक केडिया ने बताया कि यह युवा मंच के द्वारा चौधरी वाटर कूलर मशीन आसनसोल वासियों को उनकी सेवा के लिए समर्पित की गई है और इस जबरदस्त गर्मी को देखते हुए इस माह 5 और मशीन लगाने का संकल्प युवा मंच के सदस्यों ने लिया है। वहीं दूसरी ओर शाखा के पूर्व अध्यक्ष सुदीप अग्रवाल एवं पश्चिम बंगाल सिक्किम प्रांत मारवाड़ी युवा मंच के पूर्व कोषाध्यक्ष एवं प्रांतीय राजनीतिक चेतना फोरम के वाइस चेयरमैन आनंद पारीक ने बताया की विगत कई दिनों से मारवाड़ी युवा मंच आसनसोल सिटी शाखा के द्वारा मोबाइल वाटर सेवा के द्वारा आसनसोल के विभिन्न इलाकों में घूम घूम कर राहगीरों एवं जरूरत जरूरतमंदों को शीतल जल निशुल्क पिलाया जा रहा है वहीं इसके साथ ही साथ शहर के सिद्ध पीठ मंदिर महावीर स्थान मंदिर के बाहर ठंडा पानी की अस्थाई शिविर लगाया गया है, यह सेवा 51 दिनों तक लगातार चलती रहेगी। इन्होंने इसके साथ ही साथ मारवाड़ी युवा मंच आसनसोल सिटी शाखा के लिए अपने समाज एवं शिल्पांचल वासियों के प्यार के प्रति बहुत आभार व्यक्त किया। यूं ही अगर समाज का उनको साथ मिलता रहेगा तो आसनसोल शाखा सामाजिक कार्यों में अपनी छाप छोड़ती रहेगी। इस अवसर पर साउथ पी पी के प्रभारी संजीव दे, आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स के मुख्य सलाहकार श्री नरेश अग्रवाल, महावीर स्थान सेवा समिति के सचिव श्री अरुण शर्मा, विशिष्ट समाजसेवी श्री शंकर लाल शर्मा, मारवाड़ी युवा मंच के मंडल उपाध्यक्ष अतुल गुप्ता,आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट निरंजन अग्रवाल, मनोज बैश्य, अशोक अग्रवाल विजय मांखरिया अरविंद मेहरिया मनोज अग्रवाल ,अशोक साव, पिंटू शर्मा अंजय अग्रवाल, राजेश जालान, जीतू सिंह, कमल शर्मा, सुभाष पारीक, बॉबी गुप्ता, नवल मखरिया, टीटू गाड़ियां , सुरेश नाववाला, मुकेश अग्रवाल ,प्रमोद चौधरी राजेश पसारी ,कमल जैन विमल अग्रवाल, बिमल जालान आदि उपस्थित थे। वहीं दूसरी ओर मारवाड़ी युवा मंच के साथ ऐसा का अध्यक्ष श्री अंकित अग्रवाल शाखा सचिव श्री संदीप दारूका का एवं मारवाड़ी अमंज आसनसोल सिटी शाखा के अनेक सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page