अभिजीत घटक तथा नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती पंहुचे केएनयु , विश्वविद्यालय में जारी गतिरोध की ली जानकारी:
1 min read
आसनसोल :बीते करीब 2 महीनों से आसनसोल के काजी नजरुल विश्वविद्यालय में गतिरोध बना हुआ है विश्वविद्यालय के प्रोफेसर और गैर शिक्षक कर्मी विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर डॉ साधन चक्रवर्ती को हटाने की मांग पर आंदोलन कर रहे हैं आज पश्चिम बर्दवान जिला तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती और आसनसोल नगर निगम के डिप्टी मेयर अभिजीत घटक काजी नजरूल विश्वविद्यालय पहुंचे और उन्होंने प्रदर्शनकारियों से मिलकर इसकी वजह जानने की कोशिश की नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती ने कहा कि बीते 60 दिनों से विश्वविद्यालय में गतिरोध जारी है जो की शिक्षा व्यवस्था के लिए सही नहीं है आज वह लोग यहां पर आए थे ताकि प्रदर्शनकारियों से बात कर सके और जान सके कि आखिर समस्या कहां है उन्होंने कहा कि तृणमूल समर्थित प्रोफेसर के संगठन वेबकुपा सारा बांग्ला तृणमूल शिक्षा बंधु सम्मेलन और टीएमसीपी के बुलावे पर वह लोग यहां पर आए हैं उन्होंने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की प्रदर्शनकारियों ने उनको एक ज्ञापन भी सौंपा है उन्होंने बताया कि वह इस बारे में अपने उच्च नेतृत्व से बात करेंगे ताकि जल्द से जल्द इस गतिरोध को समाप्त किया जा सके और विश्वविद्यालय अपनी पुरानी गरिमा को फिर से वापस पा सके वही अभिजीत घटक ने कहा कि यहां पर बीते लंबे समय से जो गतिरोध चल रहा था उसके बारे में जानकारी हासिल करने के लिए आज वह लोग यहां पर आए हैं उन्होंने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की भविष्य में वह विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर से भी बात करेंगे ताकि समस्या का समाधान किया जा सके












