सेल आईएसपी अस्पताल की दुर्दशा पर भाजपा नेता बप्पा चटर्जी ने किया ट्वीट:
1 min read
बर्नपुर :भाजपा जिला महासचिव एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता बप्पा चटर्जी ने आज एक ट्वीट किया।
सेल आईएसपी से संबंधित बर्नपुर अस्पताल के संबंध में आज पीएमओ, एचएमओ, स्वास्थ्य मंत्रालय, इस्पात मंत्री, इस्पात मंत्रालय और स्थानीय विधायक को एक ट्वीट किया गया । इस अस्पताल में लंबे समय से कोई कार्डियोलॉजिस्ट, न्यूरोलॉजिस्ट, नेफ्रोलॉजिस्ट और बाल रोग विशेषज्ञ नहीं है और अगर किसी को कोई गंभीर बिमारी हो गई तो लंबे समय तक बोर्ड बैठकें होती हैं जिससे या तो बिना इलाज या गलत इलाज से रोगी की मृत्यु होती है । इस फैक्ट्रि में अपनी जवानी कुर्बान करने वाले सेवानिवृत्त वरिष्ठ नागरिकों को दवा और इलाज के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। आउटडोर मेडिकल स्टोर्स में न्यूनतम पैरासिटामोल 1000 की गोलियां भी उपलब्ध नहीं हैं।
इसे लेकर बार-बार अलग-अलग तरह से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है लेकिन कोई समाधान नहीं निकला है।
इसलिए आज उनको ट्वीट के जरिए सच बोलने पर मजबूर होना पड़ा.उम्मीद है कि आने वाले दिनों में यह स्थिति बदलेगी । उन्होंने कहा कि
उनको माननीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी पर पूर्ण विश्वास और भरोसा है।














