पश्चिम बर्धमान ज़िला ए आई एम आई एम ने किया जहांगीरी फांड़ी के नवनियुक्त प्रभारी सुशोभन बनर्जी का स्वागत:
1 min read
आसनसोल :पश्चिम बर्धमान जिला ए आई एम आई एम अध्यक्ष दानिश अजीज के नेतृत्व में तथा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी और पार्टी के बंगाल प्रभारी माजिद हुसैन के मार्गदर्शन में आज पार्टी के एक प्रतिनिधि मंडल ने जहांगीरी मोहल्ला फाड़ी के नव नियुक्त आई सी शुशोभन बैनर्जी को फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। इस मौके पर पश्चिम बर्दवान ज़िला ए आई एम आई एम के जिला उपाध्यक्ष इफ्तेखार आलम जिले के वर्किंग प्रेसिडेंट नदीम अख्तर आसनसोल उत्तर ब्लॉक के पार्टी के यूथ आह्वायक शाहिद मंनसुर आज 26 नंबर वार्ड के शाहबाज आलम मौजूद थे पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने नवनियुक्त आईसी को मुबारकबाद दी और उनका यहां स्वागत किया इसके साथ ही उन्होंने इस क्षेत्र में जो सबसे प्रमुख समस्या है वह ड्रग्स की समस्या उस पर भी चर्चा की और उस पर रोक लगाने की अपील की क्योंकि इससे समाज का काफी नुकसान हो रहा है सुशोभन बनर्जी ने कहा कि वह इस अपराध को खत्म करने की पहल अवश्य करेंगे














