आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव शंभू नाथ झा ने लिखा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र:
1 min read

आसनसोल :आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव शंभू नाथ झा ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एक पत्र लिखा। अपनी इस चिट्ठी के माध्यम से सरकार और प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया । उन्होंने कहा कि उनको नहीं लगता है कि आसनसोल शहर को व्यवस्थित करने के लिए ना ही नगर निगम और ना ही प्रशासन चिंतित है । उन्होंने लिखा कि चेंबर की तरफ से कई बार अनुरोध किया गया था कि शहर को व्यवस्थित करने में चेंबर हर वक्त नगर निगम एवं प्रशासन को सहयोग करने के लिए तैयार हैं। लेकिन अफसोस किसी ने इस पर पहल नहीं की । चेंबर ने नगर निगम की आय बढ़ाने की बात की और कई सुझाव देने के लिए बैठक करने का प्रस्ताव दिया था । पर अफसोस किसी ने पहल नहीं की । आसनसोल शहर में जहां जनगण को अतिक्रमण से असुविधा हो रही है वहां कोई कुछ नहीं कर रहा है और उस जगह अतिक्रमण हटाया जा रहा है जहां उतना जरूरी नहीं है । उन्होंने आशंका जताई कि आसनसोल बाजार में किसी दिन भयावह दुर्घटना घटेगी और इसकी पूरी जिम्मेवारी नगर निगम एवं प्रशासन की होगी । अपने पत्र में उन्होंने आगे लिखा है कि अभी भी वक्त है नगर निगम एवं प्रशासन चेंबर के साथ एक बैठक कर आसनसोल बाजार को व्यवस्थित करने की चेष्टा करें । उन्होंने लिखा कि आसनसोल बाजार को अतिक्रमणकारी ही नहीं दुकानदारों ने भी अतिक्रमण कर रखा है। इसलिए जरूरी है कि नगर निगम चेंबर का सहयोग ले। नगर निगम पार्क बनाने की बात कर रही है लेकिन पहले से बने पार्क की दयनीय अवस्था पर भी ध्यान देना होगा। अन्त में उन्होंने लिखा कि शहर को व्यवस्थित करने के लिए चेंबर का सहयोग लें । इसके साथ ही उन्होंने पत्र में अनुरोध किया कि आसनसोल चेम्बर आफ कामर्स का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से जल्द मिलना चाहता है ।














