तीसरे दिन भी जारी रहा समाजसेवी कृष्णा प्रसाद के नेतृत्व में राहगीरों को ठंडा पेय पिलाने का अभियान:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल में दिन प्रतिदिन बढ़ती हुई तापमान एवं शरीर को झुलसा देने वाली गर्मी में राहत देने का एक छोटा सा प्रयास आज लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। पश्चिम बंगाल के विशिष्ट समाजसेवी कृष्णा प्रसाद के सौजन्य से आसनसोल कल्ला बाईपास मोड में बीते दो दिनों की भांति आज भी शीतल पेयजल एवं मीठा शरबत हजारों की संख्या में लोगों को वितरित किया गया । ऐसा प्रचंड गर्मी में जरूरी काम से निकलने वाले लोगों को यह ठंडा शरबत पीकर राहत महसूस हुई आपको बता दें कि बीते 2 दिनों से कल्ला बाईपास मोड़ पर विशिष्ट समाजसेवी कृष्णा प्रसाद की तरफ से हजारों हजार लोगों को शीतल पेय पिलाया जा रहा है ताकि इस प्रचंड गर्मी में लोगों को राहत मिल सके जैसा कि विशिष्ट समाजसेवी कृष्णा प्रसाद के बारे में प्रचलित है कि वह सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं और तन मन धन से समाज और लोगों की सेवा करने में विश्वास रखते हैं इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए बीते 3 दिनों से उनका यह अभियान जारी है












